Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गजेंद्रसिंह पटेल को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र:भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद बोले- विश्वास रक्षा कवच समान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 1 views
गजेंद्रसिंह पटेल को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र:भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद बोले- विश्वास रक्षा कवच समान
बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्रसिंह पटेल शनिवार शाम बड़वानी स्थित सांसद सेवा केंद्र पहुंचे। राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद यह उनका पहला दौरा था। यहां स्व-सहायता समूह की बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, समर्पण और सामाजिक दायित्व का पवित्र प्रतीक है। उन्होंने भारत को एक सनातनी राष्ट्र बताते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प सदैव सर्वोपरि रहा है। पटेल ने कहा, "आज मेरी बहनों ने जो रक्षा सूत्र मुझे बांधा है, वह केवल एक धागा नहीं, बल्कि उनके विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का सुरक्षा कवच है। यह रक्षा सूत्र मुझे सदैव बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।" सांसद पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने लखपति दीदी योजना, स्व-सहायता समूहों के विस्तार तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों को ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की बहनों के लिए आत्मनिर्भरता का मार्ग बताया। उन्होंने जोर दिया कि आज हमारी बहनें केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत धुरी बन रही हैं। महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी जितनी मजबूत होगी, राष्ट्र उतनी ही तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर सांसद पटेल ने स्व-सहायता समूह की सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan