top
ग्राम प्रधान ने किया ऐसा कांड! दिव्यांग पत्नी को गोद में लेकर DM के पास पहुंचा पति, लगाए गंभीर आरोप; आखिर क्या है मामला?
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रहने वाले एक पति-पत्नी को उसके गांव के प्रधान ने बहुत परेशान किया. इससे आहत होकर पति अपनी दिव्यांग पत्नी को गोद में उठाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया और मदद की गुहार लगाने लगा. इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्या है पूरा मामला? यह पूरा मामला हमीरपुर के इंगोहटा गांव का है. जहां के रहने वाले एक पति-पत्नी ने ग्राम प्रधान और सचिव पर उनके मकान के सामने नाला काटने का आरोप लगाया. पीड़ित परिवार का कहना है कि नाले की वजह से घर में पानी भर रहा है, जिससे मकान के गिरने का खतरा बढ़ गया है. परिवार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मकान को बचाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. पत्नी को गोद में लेकर पहुंचा पति सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी दिव्यांग पत्नी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा. इसके साथ वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मदद के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं. क्या बोले नेटिजंस? इस वीडियो के सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. एक यूजर ने कहा कि आजकल गांव के प्रधान लोगों को बहुत परेशान करते हैं. कुछ लोग तो अपने लिए आवाज भी नहीं उठा पाते. इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. यह खबर भी पढ़ें: समंदर किनारे रील बनाते रहे पेरेंट्स, उधर मासूम को बहाकर ले जा रही थी तेज लहरें, अगले ही पल… VIDEO में कैद हुई वारदात! यह खबर भी पढ़ें: बीवी की डिलीवरी के बाद 40 दिन तक मर्द कैसे करें सब्र? ‘मुफ्ती साहब’ के बयान पर 7वे आसमान पर पहुंचा पाक एक्ट्रेस का गुस्सा;…
Read full article on Inkhabar