politics
ग्रामीणों पर हुई FIR रद्द कराने की मांग:एसपी-कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी करते पहुंचे स्टूडेंट्स; सड़क, पुलिया बनवाने की अपील
छतरपूर के टटम गांव में 15 अगस्त को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ स्कूली बच्चे और छात्राएं भी थीं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन से जुड़े लोगों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने और 8 से 10 लोगों को जारी नोटिस वापस लेने की मांग की। इसके बाद सभी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क, पुलिया और बिजली की समस्या है। इन मांगों को लेकर पहले भी अधिकारियों को आवेदन दिए गए थे। समाधान नहीं होने पर 15 अगस्त को ग्राम पंचायत परिसर के बाहर धरना दिया गया। प्रदर्शन करीब 18 घंटे चला। ग्रामीणों और बच्चों की 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे नौगांव सर्किट हाउस में विधायक कामाख्या प्रताप सिंह के साथ बैठक हुई। बैठक में आंदोलन खत्म करने पर सहमति बनी। रात करीब 2 बजे सभी घर लौट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि अगले ही दिन उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। कई लोगों को पुलिस ने नोटिस भी दिए। इससे नाराज ग्रामीण बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। ये हैं ग्रामीणों की मांगें
Read full article on Bhaskar