Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन पति के ठहरने पर विवाद:एबीवीपी ने टीएडी ऑफिस का चैनल गेट बंद किया, टीएडी उपायुक्त के खिलाफ धरना

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन पति के ठहरने पर विवाद:एबीवीपी ने टीएडी ऑफिस का चैनल गेट बंद किया, टीएडी उपायुक्त के खिलाफ धरना
डूंगरपुर के वीर बाला काली बाई गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन के पति के कथित तौर पर अवैध रूप से ठहरने का मामला बुधवार देर शाम को गरमा गया। कार्रवाई की जानकारी लेने टीएडी ऑफिस पहुंचे एबीवीपी छात्रों की उपायुक्त सत्यप्रकाश कस्वा से कहासुनी हो गई। एबीवीपी ने उपायुक्त पर धमकाने वाला जवाब देने का आरोप लगाते हुए ऑफिस का चैनल गेट बंद कर दिया और उपायुक्त को हटाने की मांग पर धरने पर बैठ गए। इससे ऑफिस में मौजूद उपायुक्त और अन्य कार्मिक अंदर ही फंस गए। हॉस्टल में अवैध व्यक्ति के ठहरने की सूचना पर पहुंची पुलिस मंगलवार रात वीर बाला काली बाई गर्ल्स हॉस्टल में एक अवैध व्यक्ति के ठहरने की सूचना पर एबीवीपी के छात्र और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे थे। हॉस्टल की जांच की गई, लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। इस दौरान वार्डन ने फोटो में दिख रहे व्यक्ति को अपना पति बताया था। वहीं, हॉस्टल के पास झाड़ियों में एक बिना नंबर की बाइक भी मिली थी। वार्डन पति के ठहरने पर एबीवीपी ने जताई आपत्ति मामले के बाद एबीवीपी ने गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन के पति के रुकने पर आपत्ति जताई। संगठन ने इसे लेकर बुधवार देर शाम टीएडी ऑफिस पहुंचकर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। उपायुक्त के जवाब से भड़के छात्र एबीवीपी के प्रांत कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार डामोर, प्रांत जनजाति कार्यप्रमुख राजेंद्र खराड़ी और छात्रावास कार्यप्रमुख अनिल धमलात ने बताया कि उपायुक्त सत्यप्रकाश कस्वा ने पूछताछ के दौरान धमकाने वाला जवाब दिया। उनके अनुसार, उपायुक्त ने कहा कि ‘तुम पूछने वाले कौन होते हो’ और हॉस्टल में जाने को लेकर भी सवाल किया। इस जवाब के बाद छात्र आक्रोशित हो गए। चैनल गेट बंद कर धरने पर बैठे इसके बाद छात्र नेता सीढ़ियों से नीचे उतरे और टीएडी ऑफिस का चैनल गेट बंद कर दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। साथ ही उपायुक्त को पद से हटाने की मांग की। ऑफिस के अंदर फंसे उपायुक्त और कार्मिक धरने और चैनल गेट बंद होने के कारण ऊपर ऑफिस में मौजूद उपायुक्त और अन्य कार्मिक अंदर ही फंस गए। देर शाम तक एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan