top
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
लखनऊ। गुरु तेग बहादुर सेवा समिति की ओर से विश्व संवाद केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रांत प्रचारक कौशल ने की। बैठक में लखनऊ के विभिन्न गुरुद्वारों के अध्यक्ष,सिंधी आश्रम प्रतिनिधिमंडल, जाथेबन्दी के प्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में शामिल हुए। समिति के मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 दिसंबर 2026 को भारती भवन कार्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में गुरु तेग बहादुर साहब का शहीदी दिवस बेहद श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया जाएगा।
Read full article on Tarun Mitra