top
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन लाइनमैन झुलसे:करंट लगने से दोनों हाथ झुलसे, जबड़ा टूटा, स्ट्रीट लाइट सही करने गए थे
बारादेवी पश्चिम द्वार पर शनिवार दोपहर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने पहुंचे मार्ग प्रकाश विभाग के तीन लाइनमैन हरे बांस की सीढ़ी लगाते ही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में एक संविदा लाइनमैन की हालत गंभीर है। उसे बारादेवी चौराहा स्थित संतोष हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। करंट लगने से उसके दोनों हाथों की खाल झुलस गई और जबड़ा भी टूट गया। स्ट्रीट लाइट सही करने के लिए गए थे कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी संजय कुमार नगर निगम के जोन तीन कार्यालय में मार्ग प्रकाश विभाग में लाइन मैन के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ बांसमंडी निवासी फैजान और जूही निवासी कुनाल संविदा लाइनमैन के रूप में काम करते हैं। कुनाल ने बताया कि तीनों कर्मचारी ई-रिक्शा पर सीढ़ी लेकर बारादेवी पश्चिम द्वार पहुंचे थे। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए हरे बांस की सीढ़ी लगाई जा रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में सीढ़ी आ गई। इससे तीनों को तेज करंट का झटका लगा। कुनाल और संजय करंट की चपेट में आने के बाद सीढ़ी से अलग हो गए, जबकि फैजान चिपक गया। उसे छुड़ाने के लिए कर्मचारियों ने शोर मचाया और आनन-फानन प्लास की मदद से उसे खींचकर अलग किया। हरे बांस की सीढ़ी लगाने से हुआ हादसा इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे फैजान को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, लाइनमैन संजय कुमार का आरोप है कि हरे बांस की सीढ़ी होने के चलते हादसा हुआ है। अगर सूखे बांस की सीढ़ी होती तो शायद हादसा नहीं होता है। किदवईनगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान हादसा हुआ था। डाक्टर ने लाइनमैन को खतरे से बाहर बताया है, उसका इलाज चल रहा है।
Read full article on Bhaskar