crime
हमीरपुर कलक्ट्रेट में खाना बनाने पर कर्मचारी हटाए गए:DM के निर्देश पर संविदाकर्मी-गार्ड को हटाया, माना गया अनुशासनहीनता
हमीरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में खाना बनाने का वीडियो सामने आने के मामले में कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने 3 संविदाकर्मियों और एक गार्ड की संविदा खत्म करने के निर्देश दिए हैं। यह वीडियो वन स्टॉप सेंटर के सामने का है। इसमें संविदाकर्मी चूल्हे पर सब्जी पकाते दिख रहे थे। डीएम ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए यह कदम उठाया है। 25 अक्टूबर रविवार को यह घटना हुई थी, जब 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाने पर खाना बनाया जा रहा था। संविदाकर्मी तबस्सुम परवीन, कुलदीप द्विवेदी, रामकृष्ट और ड्यूटी पर तैनात गार्ड की संविदा समाप्त की गई है। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि सरकारी कार्यालय अनुशासन और मर्यादा के स्थान हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने आचरण में मर्यादा बनाए रखने की हिदायत दी है।
Read full article on Bhaskar