top
हापुड़ की गोशाला में 7 गोवंशों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, नाइट्रेट पॉइजनिंग की आशंका; पशु चिकित्सकों की टीम तैनात
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा स्थित लाल प्रेम शंकर पंचायती गोशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक साथ 7 गोवंशों की मौत से हड़कंप मच गया। गोशाला परिसर में इतनी बड़ी संख्या में गोवंशों के मृत मिलने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग में भी खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग की विशेष पशु चिकित्सकों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृत गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नाइट्रेट प्वाइजनिंग की आशंका प्रारंभिक जांच में पशु चिकित्सकों ने नाइट्रेट प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन