Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में लगी आग:गत्ता जलकर राख, अमेठी से मेरठ जा रहा था ट्रक; दमकल कर्मियों ने पाया काबू

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में लगी आग:गत्ता जलकर राख, अमेठी से मेरठ जा रहा था ट्रक; दमकल कर्मियों ने पाया काबू
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार शाम खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में गत्ते का सामान लदा था। आग तेजी से फैलने के कारण देखते ही देखते पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया और उसमें रखा ज्यादातर गत्ता जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर गांव के पास का है। अमेठी से मेरठ जा रहा था ट्रक जानकारी के मुताबिक, ट्रक अमेठी से गत्ता लेकर मेरठ जा रहा था। इसे इटावा निवासी चालक जितेंद्र चला रहा था। चालक के अनुसार, उसने ट्रक को एक्सप्रेस-वे पर खड़ा किया था। बुधवार शाम करीब पांच बजे अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। हालांकि, तब तक ट्रक में लदा अधिकांश गत्ता जल चुका था। आग लगने के कारणों की जांच थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि आलमनगर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की मदद से आग बुझवाई। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan