crime
हर्ष फायरिंग से 5 साल के बच्चे की मौत:सुल्तानपुर में चचेरे भाई की बारात से पहले फूफा ने चलाई गोली, बच्चे के पेट में लगी
सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के फुटेहरी बनकेगांव में रविवार शाम हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से 5 साल के अर्श पटेल की मौत हो गई। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। बारात निकलने से पहले की गई फायरिंग में गोली बच्चे के पेट में लगी थी। बारात निकलने से पहले की फायरिंग गिरीवर गोपाल पटेल के चचेरे भाई अनुराग पटेल की बारात रविवार शाम कादीपुर के सूरापुर स्थित सुंदर मैरिज लॉन से जानी थी। बारात निकलने से पहले अनुराग के जीजा अजय ने फायरिंग की। इस दौरान गोली गिरीवर के बेटे अर्श के पेट में लग गई। मेडिकल कॉलेज में बच्चे की मौत गोली लगने के बाद अर्श की मां अमृता पटेल परिवार के साथ उसे सीएचसी कादीपुर ले गईं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने अर्श को मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कादीपुर के सीओ विनय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी अजय की तलाश कर रही है। गिरीवर के तीन बच्चे हैं। अर्श के अलावा उनका एक बेटा और एक बेटी है। गिरीवर बाहर नौकरी करते हैं, जबकि अमृता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।
Read full article on Bhaskar