Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

हरदोई के बघौली स्टेशन पर किसानों का प्रदर्शन:प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 2 views
हरदोई के बघौली स्टेशन पर किसानों का प्रदर्शन:प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
हरदोई के बघौली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) ने यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे शुरू हुआ धरना शाम करीब 4:30 बजे तक चला। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने स्टेशन परिसर में एकत्र होकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जनहित में ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता रावेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि बघौली रेलवे स्टेशन आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से रोजाना हजारों यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि लोगों को यात्रा के लिए दूर-दराज के स्टेशनों पर जाना पड़ता है। रेलवे को यात्रियों की समस्या को देखते हुए बघौली स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का स्थायी ठहराव सुनिश्चित करना चाहिए। पुलिस और आरपीएफ-जीआरपी ने संभाली व्यवस्था प्रदर्शन की सूचना पर बघौली पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। बघौली थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी, जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पाण्डेय, हल्का प्रभारी रामकरण प्रसाद, जीआरपी बालामऊ चौकी प्रभारी अनिल यादव और आरपीएफ हरदोई के उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से ज्ञापन लेने की मांग की। इसके बाद एसडीएम सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी धरना स्थल पर पहुंचे। किसान नेताओं ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan