Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

हरदोई में रक्तदान शिविर के साथ बांटे सहायता उपकरण:50 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, जरूरतमंदों को योजनाओं के प्रमाण पत्र

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
हरदोई में रक्तदान शिविर के साथ बांटे सहायता उपकरण:50 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, जरूरतमंदों को योजनाओं के प्रमाण पत्र
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर को जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया गया। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले अभियान के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। मंत्री नितिन अग्रवाल ने शिविर का उद्घाटन कर लोगों से रक्तदान की अपील की। पुलिस लाइन में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता सामग्री वितरित श्रीश चंद्र बारात घर में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंत्री नितिन अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन मौजूद रहे। उद्योग विभाग ने 10 लाभार्थियों को टूलकिट दी। दिव्यांगजन पेंशन के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाभार्थियों को घर की चाबी और 15 को स्वीकृति पत्र दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी प्रमाण पत्र दिए। प्रोबेशन विभाग ने मुख्यमंत्री बाल सेवा और स्पॉन्सरशिप योजना के 5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। पूर्ति विभाग ने 5 पात्र लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड व सामान्य ट्राइसाइकिल सहित अन्य उपकरण दिए। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर अभियान नितिन अग्रवाल ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया है। उन्होंने शाम को प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील भी की। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘भारत का शिल्पी’ बताया। ‘Gen G’ को युवा शक्ति बताते हुए कहा कि युवा शक्ति जिसके साथ होगी, उसी की सरकार बनेगी। संगठन में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की बात नितिन अग्रवाल ने भाजपा में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ संगठन की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले चुनावी इच्छुक लोगों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में सीडीओ नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, संदीप सिंह, सौरभ सिंह गौड़, शोभना सिंह, रीना गुप्ता, प्रियंका सिंह, मुदित बाजपेयी और आकाश सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan