top
हरदोई में तालाब में डूबने से विवाहिता की मौत:पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबी, बेटी को घूमाने निकली थी
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में शनिवार को एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, भाभर गांव निवासी गुड्डू सक्सेना की 30 वर्षीय पत्नी और छोटी बिटिया सुबह घूमने निकली थी। इसी दौरान तालाब के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। महिला का मायका लोनार क्षेत्र के निसौली गोपाल गांव में है। उसके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र चार और छह वर्ष है। पति गुड्डू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना की सूचना पर पचदेवरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar