Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Hardoi News: मोहब्बत की जंग जीत गया हरदोई का ‘तोता’ आखिरकार रजिया को बनना पड़ा ‘गौरी’

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
Hardoi News: मोहब्बत की जंग जीत गया हरदोई का ‘तोता’ आखिरकार रजिया को बनना पड़ा ‘गौरी’
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो दिल मिले, इश्क हुआ तो आखिरकार धर्म की दीवार भी ढह गई. हरदोई में रजिया काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार तोताराम की दुल्हन बन ही गई. हरदोई की रजिया और तोताराम की शादी की तस्वीरें बरेली से सामने आईं तो यह बहुत सुख लगा. ऐसे लोगों को जो धर्म और जाति से इतर मोहब्बत को तरजीह देते हैं. बताया जा रहा है कि रजिया और तोताराम की मुलाकात करीब चार साल पहले जयपुर के एक ईंट भट्ठे पर हुई थी. इसके बाद हरदोई जिले के संडीला की रहने वाली रजिया ने धर्म परिवर्तन किया फिर बरेली में फरीदपुर के रहने वाले प्रेमी तोताराम से शादी कर ली. कहां हुई शादी मोहब्बत में जंग जीतने वाली हरदोई की रजिया ने प्रेम की आगे धर्म को रखा और तोताराम की दुल्हन बन गईं. दरअसल, हरदोई के संडीला की रजिया ने प्रेमी तोताराम को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया. इसके बाद बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में फरीदपुर निवासी तोताराम शादी की. शनिवार को बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे और आचार्य केके शंखधार को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया. इसके बाद विवाह से पहले रजिया का धर्म परिवर्तन कराया गया और उसका नया नाम गौरी देवी रखा गया. आश्रम के आचार्य केके शंखधार ने बताया कि विवाह से पहले दोनों के बालिग होने के प्रमाणपत्र देखे गए थे. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले राजस्थान के जयपुर जिले में एक ईंट भट्ठे पर हुई थी, जहां दोनों काम करते थे. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया. लंबे समय से तोताराम और रजिया शादी की योजना बना रहे थे, लेकिन यह भी चिंता थी कि समाज और धर्म कहीं उन्हें परेशान ना करें. आखिरकार रजिया ने आगे बढ़कर तोताराम की मदद की और धर्म परिवर्तन के लिए राजी हो गई. कैसे शुरू हुआ इश्क मिली जानकारी के मुताबिक, तोताराम की मुलाकात रजिया से 4 साल पहले जयपुर के एक ईंट भट्ठे पर हुई थी. शुरुआत दोस्ती से हुई. इसके बाद मुलाकात होने लगीं. उन्होंने एक-दूसरे के फोन नंबर लिए, जिसके बाद फोन पर लंबी बातचीत शुरू हो गई. दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. वहीं, तोताराम का कहना है कि रजिया की बचपन से हिंदू धर्म में आस्था है. वह भगवान शिव की पूजा करना चाहती थी, लेकिन परिवार मूर्ति पूजा और उनके रिश्ते के विरोध में था. यह भी पढ़ें: कमरे में सोई महिला को आधी रात हुआ ‘अहसास’ बिस्तर पर हो रहा था ‘गंदा काम’, बगल में लेटा था कर्मचारी यह भी पढ़ें: खूबसूरत गर्लफ्रेंड संग कार में था 2 बार का वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर, 44 सेकेंड में हो गया खौफनाक ‘कांड’
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan