top
हांसी पुलिस ने पकड़ा यूपी का साइबर ठग:बैंक अकाउंट से निकाले 1.95 लाख रुपए, 40 हजार का कैश बरामद
हांसी में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहारनपुर, यूपी निवासी रोहित उर्फ रितिक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई थाना सदर क्षेत्र निवासी मुकेश की शिकायत पर की गई। मुकेश ने साइबर अपराध थाना हांसी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते से 13 मई 2026 को 1 लाख रुपए और 21 मई 2026 को 95 हजार 999 रुपए बिना किसी ओटीपी या मैसेज के निकाल लिए गए। कुल 1 लाख 95 हजार 999 रुपए की साइबर ठगी हुई थी। बैंक अकाउंट से रुपए कटने पर की शिकायत शिकायतकर्ता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर और ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद साइबर अपराध थाना हांसी में लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित उर्फ रितिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से ठगी के 40 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar