Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

हिस्ट्रीशीटर ने बोतल से पुलिस पर हमला किया:खुद के सिर पर फोड़ी, बोला- मुझे पकड़ने का अंजाम बुरा होगा; दो गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 2 views
हिस्ट्रीशीटर ने बोतल से पुलिस पर हमला किया:खुद के सिर पर फोड़ी, बोला- मुझे पकड़ने का अंजाम बुरा होगा; दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर में गुरुवार रात करीब 8 बजे कच्चा कटरा तिराहे पर पुलिस जाम खुलवा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। पीछे बैठे युवक ने शराब की बोतल से पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। उसने बोतल अपने सिर पर मारकर तोड़ दी। इसके बाद टूटी बोतल दिखाकर पुलिस को धमकी देने लगा। पुलिस के अनुसार, मोती चौक की ओर से बाइक पर दो युवक तेज रफ्तार में आ रहे थे। ट्रैफिक रुका होने के बावजूद वे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पीछे बैठे युवक के हाथ में शराब की बोतल थी। पुलिस ने बाइक रोकने का प्रयास किया तो उसने बोतल से हमला करने की कोशिश की। खुद के सिर पर फोड़ी बोतल पुलिस ने बताया कि युवक ने पहले बोतल अपने सिर पर मारकर तोड़ दी। इसके बाद टूटी बोतल से पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। उसने खुद को हिस्ट्रीशीटर चंपू बताते हुए पुलिस को धमकी भी दी। दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान रोजा थाना क्षेत्र के लोधीपुर निवासी अनमोल और कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद जई निवासी स्पर्श शर्मा उर्फ चंपू के रूप में हुई। स्पर्श के दाहिने हाथ में आधी टूटी कांच की बोतल मिली। हिस्ट्रीशीटर पर 24 मुकदमे पुलिस के मुताबिक, स्पर्श शर्मा उर्फ चंपू हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अनमोल पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिसकर्मियों को भी आई चोट घटना के दौरान दोनों आरोपियों और कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan