crime
हाथरस में दादा ने 15 वर्षीय पोती से दुष्कर्म किया:पेट में दर्द होने पर जांच में ढाई माह की प्रेग्नेंट, आरोपी पुलिस हिरासत में
हाथरस में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके दादा ने ही रेप किया है। किशोरी करीब 2.5 माह की गर्भवती भी हो गई। पिता के काम पर जाने के बाद दादा उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया, तो किशोरी गर्भवती पाई गई। मामला मुख्यालय 40 किलोमीटर दूर सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी दादा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला... 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां की मौत के बाद से ही वह पिता और दादा-दादी के साथ रहती थी। आरोप है कि किशोरी के पिता जब काम के लिए बाहर चले जाते थे, तो उसका 67 वर्षीय दादा किशोरी के साथ रेप करता था। पेट दर्द होने पर मोहल्ले वालों को संदेह हुआ शनिवार को किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द होने पर उसने मोहल्ले वालों को जानकारी दी। लोगों ने जब किशोरी को पेट देखा, तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। इस पर लोगों ने तुरंत काम पर गए उसके पिता को बुलाया गया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। किशोरी ने लगाया दादा पर गलत हरकत का आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की, तो उसके बताया कि पिछले कई महीनों से उसके दादा गलत हरकत करते हैं। किशोरी को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा इस पर पुलिस ने आरोपी दादा को तत्काल हिरासत में ले लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। यहां पर डॉक्टरों ने जांच में पाया कि किशोरी करीब 2.5 महीने की गर्भवती है। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटना की पुष्टि हो पाएगी। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया- मामले में आरोपी दादा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आगे की रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar