top
हाथरस सदर कोतवाली में समाधान दिवस:डीएम ने सुनीं शिकायतें, भूमि विवादों में संयुक्त जांच के निर्देश
हाथरस की सदर कोतवाली पर सितंबर महीने के दूसरे शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान लगभग छह-सात शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ता को नियमानुसार प्रभावी समाधान उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
Read full article on Bhaskar