top
हथियार, विस्फोटक और कारतूसों का बड़ा जखीरा जब्त, बीजापुर गंगालूर थाना क्षेत्र में चला सर्च अभियान
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुतवेंडी के जंगलों में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नक्सली डंप बरामद किया है। सीआरपीएफ 85वीं वाहिनी और जिला पुलिस की इस कार्रवाई में 2 हथियार, एसएलआर के 30 जिंदा राउंड, बीजीएल सेल, डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Naidunia