Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

IAS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईएएस अफसरों का तबादला, मिला नया पदभार, सरकार ने जारी किया आदेश

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 1 views
IAS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईएएस अफसरों का तबादला, मिला नया पदभार, सरकार ने जारी किया आदेश
पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आयुक्त, एडीएम समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित मंगलवार को कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में जारी किया है। बैच 2013 के आईएएस अधिकारी दीपांकर मंडल, निदेशक परिवहन को स्थानांतरित करके वरिष्ठ विशेष सचिव एआरडी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। विशेष आयुक्त कृषि विभाग पर कार्यरत ऋषिकेश मुडी को सदस्य सचिव पश्चिम बंगाल महिला आयोग पद पर नियुक्त किया गया है। सामाजिक कल्याण विभाग के आयुक्त पद की जिम्मेदारी अरिंदम गुप्ता को सौंपी गई है, जो फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के विशेष आयुक्त पद पर कार्यरत थे। साउथ 24 परगना के एडीएम पद पर कार्यरत सद्दाम नवास को स्थानांतरित करके संयुक्त सचिव एमएसएमई एवं टी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथी उन्हें WBSIDCL के एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। देवी प्रसाद करणम होंगे कृषि विभाग के नए सचिव राज्यपाल ने बैच 2008 के आईएएस अधिकारी देवी प्रसाद करणम को कृषि विभाग का नया आयुक्त बनाया है। इससे पहले वह वित्त विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्मेंट के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी ओंकार सिंह मीणा को सौंपी गई है, जो पहले प्रधान सचिव कृषि विभाग पद पर कार्यरत थे। वहीं कृषि विभाग के विशेष सचिव पद पर सिराज दनेशयर को नियुक्त किया गया है, जो पहले परिवहन विभाग के विशेष सचिव पद पर कार्यरत थे। इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ अनूप कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज और टेक्सटाइल्स डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र गुप्ता को प्रधान सचिव कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रधान सचिव भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास और एलआरसी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पवन कायदान वित्त (बजट) में वरिष्ठ विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन एंड कमिश्नर ऑफ़ स्टैंप रिवेन्यू, ट्रेजरी एंड अकाउंट्स के डायरेक्टर, पेंशन निदेशक प्रोविडेंट फंड और ग्रुप इंश्योरेंस पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तनुज पाठक को OSD पी एंड एआर डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें ओएसडी, माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज और टैक्सटाइल डिपार्मेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। mpbn-20260909-fe205d mpbn-20260909-a93c6a
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan