Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

इकलौते बेटे ने की दोस्तों के साथ-मिलकर पिता की हत्या:नाबालिग को पकड़ा, 5 दोस्त गिरफ्तार; 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी, बाइक जब्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
इकलौते बेटे ने की दोस्तों के साथ-मिलकर पिता की हत्या:नाबालिग को पकड़ा, 5 दोस्त गिरफ्तार; 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी, बाइक जब्त
बांसवाड़ा के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पिता के लगातार ताने देने से नाराज एकलौते नाबालिग बेटे ने अपने 7 दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में नाबालिग को डिटेन कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल 2 आरोपी फरार हैं। मामला कुशलगढ़ थाना क्षेत्र का है। मृतक की दो पत्नियां हैं। उसके चार पुत्रियां और एकलौता बेटा ही था। ये है पूरा मामला... पुलिस को कुशलगढ़ थाने पर ​21 अगस्त की सुबह सूचना मिली कि एक गांव में सूने मकान के अंदर अधेड़ का शव फंदे से लटका हुआ था। ​मृतक के शरीर पर चोट के निशान और पैरों का जमीन से टच होना संदिग्ध लगने पर पुलिस ने एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। ​ जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक का इकलौता बेटा घर पर नहीं था। 13 अगस्त को पिता बार-बार ताने देने, मारपीट करने और उसकी मां को घर से निकाल देने पर खफा होकर वह घर से निकल गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था। पुलिस की पूछताछ करने पर सामने आया कि 20 अगस्त को आरोपी अपने दोस्तों के साथ मिलकर सुनसान जगह पर योजना बनाकर पिता के घर पहुंचा। लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और कड़े से बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया और बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने इस मामले में संलिप्त निम्नलिखित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें विक्रम उर्फ बोवा पिता स्व. प्रहलाद बिलवाल (21) निवासी डूंगरा छोटा, करण पिता गलियां वहाया (19) निवासी वडलीपाड़ा, शैलेश उर्फ साइलेश पिता मीठा वहाया (24) निवासी न्यॉलीपाड़ा, राजू उर्फ राजकुमार पिता दिलीप बारिया (18) निवासी गोयका बारिया और अप्पू उर्फ अल्पेश पिता कोमचन्द्र बारिया (20) निवासी गोयका बारिया को गिरफ्तार किया है। बाइक, लोहे का पाइप और कड़े बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, हत्या करने के लिए उपयोग किया लोहे का पाइप, लठ और लोहे के कड़े को बरामद कर लिया है। इस मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है। फोटोज से समझिए वारदात का पूरा मामला...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan