Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

इमामगंज में फंदे से लटका मिला युवक का शव:परिजन ने जताई हत्या की आशंका, छत के रास्ते देखा; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
इमामगंज में फंदे से लटका मिला युवक का शव:परिजन ने जताई हत्या की आशंका, छत के रास्ते देखा; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मयंक तिवारी के पुत्र हर्ष कुमार तिवारी के रूप में हुई है। हर्ष का शव उसके ही घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की गहरी आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बंद घर का ताला तोड़कर शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता बोले- 'बेटे ने अंदर से लगाया था ताला' घटना के संबंध में मृतक के पिता मयंक तिवारी ने बताया कि वे घर पर मौजूद नहीं थे, तभी स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें फोन पर इस अनहोनी की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पिता मयंक तिवारी ने बताया, "मेरे बेटे ने घर के अंदर से ताला लगा रखा था। जब काफी आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो अनहोनी की आशंका सच में बदल गई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर बंद दरवाजे का ताला तोड़ा गया और फंदे से लटके शव को नीचे उतारा गया।" देखिए घटनास्थल की तस्वीर.... छत के रास्ते देखने पर हुआ खुलासा इससे पहले, जब घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई अंदर नहीं जा पा रहा था, तब कुछ स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने छत के रास्ते ऊपर चढ़कर खिड़की या वेंटिलेटर के जरिए घर के अंदर झांका। अंदर का नजारा देखते ही उनके होश उड़ गए; हर्ष का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का आरोप- 'गले पर हैं निशान, यह आत्महत्या नहीं हत्या है' हर्ष की मौत को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं और वे इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। परिजनों का आरोप है कि हर्ष के गले पर कुछ संदिग्ध निशान दिखाई दे रहे हैं, जो सामान्य फंदे के निशान से अलग हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने साजिश के तहत हर्ष की हत्या की और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाकर दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू घटना की सूचना मिलने के बाद इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मौजूदगी में बंद घर का ताला तुड़वाया और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan