crime
INDORE NEWS : इंदौर में लोकायुक्त की कार्रवाई: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम का उपयंत्री ट्रैप
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में नगर निगम के एक उपयंत्री के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने जोन क्रमांक 13 में पदस्थ उपयंत्री हर्ष गहलोत को कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। टैंकर का बिल पास कराने मांगी रिश्वत जानकारी के मुताबिक, पानी के टैंकरों की आपूर्ति से संबंधित 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का बिल भुगतान के लिए लंबित था। आरोप है कि इस बिल को पास कराने के लिए लॉग बुक के सत्यापन के नाम पर 6 हजार रुपये की गई थी। 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा इस मामले में शिकायतकर्ता सोहेल पटेल ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत चाणक्यपुरी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने कथित रूप से 5 हजार रुपये लेते समय उपयंत्री को ट्रैप किया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज लोकायुक्त की टीम आरोपी उपयंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
Read full article on Inh News