politics
इंदौर में डॉक्टर-प्रोफेसरों के बीच विवाद:कुलपति को शिकायत, वाट्सएप पर बीजेपी के विवाद से पकड़ा तूल
भंवरकुआ पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में भाजपा की जीत की बधाई वाली पोस्ट के बाद दो डॉक्टर प्रोफेसरों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामले की शिकायत विभाग के साथ कुलसचिव और कुलपति स्तर पर भी की गई है। पुलिस ने डॉक्टर अंकित शुक्ला की शिकायत पर डॉक्टर मुकेश सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज किया है। अंकित ने पुलिस को बताया कि वह डायमंड जुबली पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप कर रहे हैं। उन्होंने डीएवीपी के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर भाजपा की चुनावी जीत की बधाई का मैसेज पोस्ट किया था। अंकित के मुताबिक, इसके बाद मुकेश सोलंकी ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। बाद में बातचीत के लिए उन्हें क्लास में बुलाया गया, जहां कथित तौर पर अपशब्द कहते हुए उनके साथ मारपीट की गई। अंकित का आरोप है कि मुकेश ने कार्रवाई करने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ कुलसचिव और कुलपति से भी शिकायत की। भंवरकुआ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकेश सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar