crime
इंदौर में फोटो-VIDEO के लिए जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी युवती:वाहनों के आगे आकर ट्रैफिक को रोकती दिखी; पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे
इंदौर के विजय नगर इलाके में एक इंन्फुएसर युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती यहां पर ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करती दिख रही है। वह वाहनों के आगे जेब्रा क्रासिंग पर लेट रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अफसरों ने युवती की जानकारी निकलवाने के बाद कार्रवाई की बात कही है। वायरल वीडियो विजयनगर के पास का है। यहां एक प्रकृति गौर नाम की इंन्फुएसर अपना फोटो ओर वीडियो शूट करवा रही है। वह इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रूकने के दौरान वाहनों के आगे आकर लेटकर ट्रैफिक को रोकती दिखी। वीडियो को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने संज्ञान लेकर जांच करने की बात कही है। उनके मुताबिक इस तरह का वीडियो बनाना गलत है। यह ट्रैफिक नियमो का उल्लघंन है। प्रकृति गौर के सोशल मीडिया पर करीब 8 हजार फालोअर्स हैं।
Read full article on Bhaskar