politics
इंदौर में रेप के आरोपी की लोगों ने की पिटाई:हिन्दू महिला को जबरन गाड़ी पर बैठाकर ले जा रहा था असलम खान; वीडियो आया सामने
इंदौर के रावजी बाजार इलाके में रेप के आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गुरुवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोस्ती टूटने के बाद भी वह महिला को जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी पर बैठाकर ले जा रहा था। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। रावजी बाजार पुलिस ने 28 साल की महिला की शिकायत पर चंपाबाग निवासी असलम खान के खिलाफ रेप के मामले में एफआईआर दर्ज की है। महिला ने बताया कि वह बुधवार को पैदल जा रही थी। तभी असलम वहां गाड़ी लेकर आया और जबरन उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। महिला के शोर मचाने पर असलम को बजरंग दल के लोगों ने पकड़ लिया और पीट दिया। इसके बाद उसको रावजी बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की शिकायत पर असलम के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच 6 साल से दोस्ती थी। लेकिन महिला की कहीं और शादी होने के बाद उसने असलम से बात करना बंद कर दी थी। इसके बाद भी वह उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने गुरुवार को असलम को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar