Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

इंदौर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती:चौराहों पर फोटो खींचकर होंगे चालान, ड्रोन से भी निगरानी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 1, 2026 👁 1 views
इंदौर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती:चौराहों पर फोटो खींचकर होंगे चालान, ड्रोन से भी निगरानी
इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। इंदौर में अलग-अलग जगह चल रही कार्रवाई के तहत डीसीपी त्रिपाठी ने अधिकारियों और यातायात पुलिसकर्मियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। हुकुमचंद घंटाघर चौराहे पर लिया व्यवस्था का जायजा डीसीपी त्रिपाठी ने हुकुमचंद घंटाघर चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रॉन्ग साइड वाहन चलाने, रेड लाइट जंप करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने और लेफ्ट टर्न बाधित करने वालों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। मोडिफाइड साइलेंसर पर भी कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस तेज आवाज करने वाले और निर्धारित मानकों के विपरीत लगाए गए मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ भी अभियान चला रही है। खासकर बुलेट सहित ऐसे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है, जिनमें मानक से अलग साइलेंसर लगे पाए जा रहे हैं। फोटो खिंची तो समझिए चालान तय ट्रैफिक पुलिसकर्मी अब चौराहों पर नियम तोड़ने वाले वाहनों की फोटो भी खींच रहे हैं। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, रॉन्ग साइड आने, लेफ्ट टर्न रोकने या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तस्वीर लेकर संबंधित वाहन के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से भी निगरानी, भागकर बचना मुश्किल चौराहों पर यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फोटो और ड्रोन के जरिए निगरानी का मकसद वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश देना है कि नियम तोड़कर मौके से निकल जाने पर भी कार्रवाई से बचना मुश्किल है। पुलिस ने आमजन से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan