crime
इंदिरापुरम अग्निकांड में जान की बाजी लगाने वाले 28 दमकलकर्मियों का सम्मान, डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला
गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में इंस्टामार्ट वेयरहाउस और गैलेक्सी फर्नीचर गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने और लोगों की जान बचाने वाले अग्निशमन विभाग के 28 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी ने अग्निशमन कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय बचाव कार्य को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह सहित विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकता था आग का खतरा ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन