Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

JABALPUR NEWS : जबलपुर में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान, 7वें सेमेस्टर में था छात्र, जांच में जुटी पुलिस

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
JABALPUR NEWS : जबलपुर में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान, 7वें सेमेस्टर में था छात्र, जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। जिसने कई सब्जेक्ट में फैल होने के कारण यह खौफनाक कदम उठाया। घटना जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र की है। जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है कि छात्र जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में गांधी व्यायामशाला के पास स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में अपने दोस्तों के साथ रहता था। जहां उनसे डिप्रेशन और ख़राब रिजल्ट आने के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट हालांकि पुलिस को जांच के दौरान किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक छात्र की पहचान ओम पांडे के रूप में की है। ओम एक होनहार छात्र छात्र की मौत को लेकर परिजनो ने बताया कि ओम एक होनहार छात्र था। लेकिन कुछ समय पहले तबीयत खराब होने के कारण उसकी कुछ विषयों में बैक आ गई थी। इसके बाद वह तनाव में था। इस वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मामले में आगे की जांच जारी पुलिस को आशंका है कि पढ़ाई में बैक और इससे जुड़े तनाव के कारण ओम ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या की वजह की पुष्टि नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan