politics
जैसलमेर SP ने किए 4 थाना इंचार्ज के ट्रांसफर:अवधेश सांदू को साइबर थाने की जिम्मेदारी; प्रेमाराम बने कोतवाली प्रभारी
जैसलमेर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला SP अभिषेक शिवहरे ने एक आदेश जारी कर जिले के 4 पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इस नए बदलाव के तहत निरीक्षक प्रेमाराम को जैसलमेर के सबसे अहम कोतवाली थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात रमेश ढाका को थानाधिकारी के रूप में पीटीएम थाने में भेजा गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन से ही निरीक्षक देऊ को भणियाणा थाने का नया थानाधिकारी बनाया गया है। संचित निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन जैसलमेर में तैनात अवधेश सांदू को साइबर थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बिना किसी देरी के अपनी नई जगह पर तुरंत ड्यूटी संभालें। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से पुलिस व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत व सक्रिय बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रेमाराम को अब कोतवाली थाने का नया प्रभारी बनाया एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक- अब तक पीटीएम थाने में तैनात प्रेमाराम को अब कोतवाली थाने का नया थानाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात रमेश ढाका को थानाधिकारी के रूप में पीटीएम थाने में भेजा गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन से ही निरीक्षक देऊ को भणियाणा थाने का नया थानाधिकारी बनाया गया है। संचित निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन जैसलमेर में तैनात अवधेश सांदू को साइबर थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तुरंत ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश एसपी अभिषेक शिवहरे ने सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी बिना किसी जॉइनिंग टाइम का इस्तेमाल किए तुरंत अपने नए पद पर उपस्थिति दर्ज कराएं। जिले में अपराध पर लगाम लगाने और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है। कोतवाली और साइबर थाने में नए प्रभारियों की नियुक्ति से शहर की सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों से निपटने में तेजी आने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।
Read full article on Bhaskar