top
जालौन में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत:कालपी पुल से उरई तक जगह-जगह अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज श्रीवास्तव का सोमवार शाम जालौन में पहली बार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाने के साथ गुलदस्ते भी भेंट किए। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत कालपी पुल से हुई। यहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद अटा टोल स्थित गोविंदम होटल पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने अपनी टीम के साथ उनका अभिनंदन किया। मेडिकल चौराहे पर विधायक की अगुवाई में स्वागत मेडिकल चौराहे पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद इंडियन बैंक के पास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने समर्थकों के साथ उनका अभिनंदन किया। घंटाघर पर व्यापार मंडल ने किया स्वागत घंटाघर पर व्यापार मंडल की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नए क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। श्रीराम पैलेस तक चलता रहा स्वागत का सिलसिला स्वागत का सिलसिला श्रीराम पैलेस, कोच रोड उरई तक जारी रहा। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता, डीसीडीएफ चेयरमैन बृजभूषण सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, विजय चौधरी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेंगर, विनोद अहिरवार, अमित निरंजन, रामजी राजपूत, रेखा वर्मा, भगवती शरण शुक्ला, अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर, सुभाष पिंडारी और शिव सोनी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar