Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जालोर निकाय चुनाव में 24 अगस्त कर सकेंगे दावेदारी:पहले दिन भाजपा में 137, कांग्रेस में 40 आवेदन आए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
जालोर निकाय चुनाव में 24 अगस्त कर सकेंगे दावेदारी:पहले दिन भाजपा में 137, कांग्रेस में 40 आवेदन आए
नगर परिषद जालोर के निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार से दोनों दलों ने पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया। पहले दिन शाम 5 बजे तक भाजपा को 137 और कांग्रेस को 40 आवेदन मिले। दोनों पार्टियों ने आवेदन की अंतिम तारीख 24 अगस्त तय की है। भाजपा में पहले दिन 137 आवेदन, वार्डों में सर्वे भी शुरू भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने बताया कि नगर परिषद चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले ही दिन अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। पार्टी की ओर से चुनाव को लेकर शहर में अलग-अलग स्तर पर सर्वे भी करवाया जा रहा है। मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक जोगेश्वर गर्ग, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, नगर परिषद चुनाव प्रभारी मंशाराम परमार, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया और नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में अलग-अलग वार्डों में प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनके जरिए दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। कांग्रेस ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी ले रही आवेदन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्षद पद के लिए ऑनलाइन क्यूआर कोड के जरिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। ऑनलाइन मिलने वाले आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास जाएंगे। इसके बाद इन्हें जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। इसके अलावा जिला कांग्रेस भवन में ऑफलाइन आवेदन भी शुरू किए गए हैं। पहले दिन कांग्रेस को 40 आवेदन मिले। आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद पार्टी स्तर पर कमेटी गठित कर दावेदारों के आवेदन और अन्य पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसके आधार पर प्रत्याशियों के टिकट तय किए जाएंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan