top
जम्मू-कश्मीर में 21 विधायकों की बैठक से सियासी हलचल, मेहराज मलिक ने महाराष्ट्र पैटर्न की दिलाई याद
जम्मू, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में सरकार की स्थिरता और कथित ऑपरेशन लोटस को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक ने भाजपा पर सत्ता हासिल करने के लिए चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर जम्मू-कश्मीर पर लगी हुई है और पिछले कई महीनों से सरकार गिरने की चर्चाएं चल रही थीं। मलिक ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर हुई बैठकों और कैबिनेट विस्तार के बाद पैदा हुई परिस्थितियों पर भी सवाल उठाए।
Read full article on Aapkarajasthan