politics
जोन तीन में गंदगी देख भड़के मंत्री, ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना
नालियों की सफाई पर जताई कड़ी नाराजगी लखनऊ। गुरुवार मंत्री सुरेश खन्ना ने जोन-3 एवं जोन-4 के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह नालियों में गन्दगी देखकर भड़क उठे। उन्होंने ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने जोन-3 के अयोध्या दास प्रथम, अयोध्या दास द्वितीय एवं फैजुल्लागंज द्वितीय तथा जोन-4 के गोमती नगर वार्ड का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर झाड़ू एवं सामान्य सफाई की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर मिली, लेकिन नालियों की सफाई में गंभीर लापरवाही मिलने पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। खन्ना ...
Read full article on Tarun Mitra