Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जनमाष्टमी पर्व को लेकर 400 से अधिक बल तैनात:रायगढ़ में जगह-जगह बनाए गए फिक्स प्वाईंट, पुलिस टीम की संदिग्धों पर रहेगी नजर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 5 views
जनमाष्टमी पर्व को लेकर 400 से अधिक बल तैनात:रायगढ़ में जगह-जगह बनाए गए फिक्स प्वाईंट, पुलिस टीम की संदिग्धों पर रहेगी नजर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जनमाष्टमी पर्व को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी है। पूरे त्यौहार व मेला के दौरान पुलिस की नजर संदिग्ध व अपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों पर होगी। साथ ही शहर में अलग-अलग जगह पर 400 से अधिक बल ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। शहर के गौरीशंकर मंदिर व श्याम मंदिर में जनमाष्टमी पर्व में पूरी आस्था व उत्सव के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है और दो अलग-अलग जगहों पर मेला लगा है। ऐसे में शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। इस भीड़ में कई ऐसे संदिग्ध व अपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोग भी होते हैं, जो पॉकेटमारी, लड़ाई व हुड़दंग को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। शहर में 400 से अधिक पुलिस बल ड्यूटी पर है, जो असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही पुलिस के द्वारा अलग-अलग फिक्स प्वाईंट बनाए गए हैं। जहां चौक-चौराहों पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित न हो। अलग-अलग पेट्रोलिंग पार्टी करते रहेगी गश्त सुरक्षा को लेकर तीनों थाना क्षेत्र की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी समेत पुलिस अधिकारियों की टीम पेट्रोलिंग पर होगी। इसके अलावा पैदल गश्त भी जवानों के द्वारा किया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी, जो मेला के दौरान बदमाशी करते हैं। रात के दौरान मेला व तीनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्त भी होते रहेगी। संदिग्धों पर लगातार रख रहे नजर इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि जनमाष्टमी पर्व व मेला को लेकर 400 से अधिक पुलिस बल लगाया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर रख रही है और संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा को लेकर पूरी तरह व्यवस्था की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए ट्रैफिक रूटचार्ट भी जारी किया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan