Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जौनपुर को मिले 3 नए अग्निशमन वाहन:एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आगजनी से निपटने में मिलेगी मदद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
जौनपुर को मिले 3 नए अग्निशमन वाहन:एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आगजनी से निपटने में मिलेगी मदद
जौनपुर में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले को तीन नए अग्निशमन वाहन मिले हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे एएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद इन्हें संबंधित अग्निशमन केंद्रों पर भेज दिया गया। 18 हजार लीटर क्षमता का वाटर बाउजर ये वाहन अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से जौनपुर को उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 18 हजार लीटर क्षमता वाला एक वाटर बाउजर, 5 हजार लीटर क्षमता वाला एक फोम टेंडर और एक रेस्क्यू टेंडर शामिल है। आग और आपात स्थिति में मिलेगी त्वरित मदद नए आधुनिक वाहनों से शहरी, औद्योगिक और जिले के अन्य क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग की क्षमता बढ़ेगी। आग लगने के साथ ही दूसरी आपात स्थितियों में राहत, बचाव और अग्निशमन कार्य तेजी से किए जा सकेंगे। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल किया जाए और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। अधिकारियों ने किया निरीक्षण नए वाहनों से जिले में अग्निशमन, बचाव और आपदा राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर गोल्डी गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर.पी. राय, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan