crime
जौनपुर में महिला की करंट लगने से मौत:पंखे का तार लगाते समय हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा
जौनपुर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पंखे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के ईसापुर मोहल्ले स्थित महिला के घर में हुआ। मृतका की पहचान प्रिया सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रिया सोनी घर में पंखे का तार जोड़ रही थीं। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रिया की मौत हो चुकी थी। तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया प्रिया सोनी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें छह वर्षीय बेटा आकाश, पांच वर्षीय बेटी प्रिया और करीब तीन वर्ष की छोटी बेटी शामिल है। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Read full article on Bhaskar