Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

जनपद बलरामपुर - मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 6 views
जनपद बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन एवं मिशन शक्ति अभियान के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न गांवों, कस्बों एवं विद्यालयों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद बलरामपुर के समस्त थानों की *मिशन शक्ति टीमों द्वारा* पुलिस द्वारा क्षेत्र में जाकर ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति एवं दण्डनीय अपराध बताते हुए संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें— * वूमेन पावर लाइन – *1090* * पुलिस आपातकालीन सेवा – *112* * एम्बुलेंस सेवा – *108* * चाइल्ड हेल्पलाइन – *1098* * स्वास्थ्य सेवा – *102* * महिला हेल्पलाइन – *181* * मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – *1076* * साइबर हेल्पलाइन – *1930* महिलाओं को थाना स्तर पर संचालित *मिशन शक्ति केन्द्र* एवं *परिवार परामर्श केन्द्र* की सेवाओं के संबंध में भी अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे सहज रूप से कानूनी सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकें। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए भी नागरिकों को जागरूक किया गया। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan