Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जनपद बलरामपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जगमगाएंगे जनपद के प्रमुख स्थल

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
जनपद बलरामपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 17 सितम्बर को विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। सेवा, जनकल्याण और विकास के संकल्प को समर्पित इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं विकास परियोजना स्थलों पर सायंकाल दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा संकल्प का संदेश पहुंचाना है। इसके तहत 17 सितम्बर को सायं 7:00 बजे जनपद के 10 चिन्हित प्रमुख एवं प्रतिष्ठित स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर, तुलसीपुर; माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, कोइलरा; अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, बलरामपुर; रानी तालाब मंदिर, पूरब टोला बलरामपुर; मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय, उतरौला; कस्तूरबा गांधी विद्यालय, उतरौला; रेलवे ओवरब्रिज, तुलसीपुर; रेलवे स्टेशन, तुलसीपुर; रिंग रोड, बलरामपुर तथा रेलवे ओवरब्रिज, फुलवरिया बाईपास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी चिन्हित स्थलों पर कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा प्लास्टिक-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के उपरांत संबंधित स्थलों की गरिमा एवं स्वच्छता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों एवं आमजन की सहभागिता के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश दिया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा। विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर पर सेवा एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को गति दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं समन्वित रूप से संपन्न कराया जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हो रहा सेवा संकल्प अभियान जनपद में एक माह तक सेवा, सहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan