crime
जनपद बलरामपुर- उतरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चे को भर्ती न करने का आरोप उपचार के अभाव में हुई मौत
उतरौला बलरामपुर - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में एक बच्चे को भर्ती न किए जाने के कारण एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल के कर्मियों के ऊपर गम्भीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे की हालत खराब होने के कारण उसे समय पर भर्ती कर उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को लेकर वे सामुदायि क स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में पहुंचे ही थे। कि उसकी हालत और गम्भीर होने के बावजूद अस्पताल के डाक्टरों ने भर्ती न करने और समुचित उपचार उपलब्ध करा ने में कथित तौर पर लापरवाही बरती गई। काफी प्रयास के बाद भी जब बच्चे का उप चार नहीं हो सका तो उसकी हालत और बिगड़ती चली गई और अन्ततः उसकी मौत हो गई।बच्चे की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था और कर्म चारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफकार्य वाही करने की मांग की है, बच्चों की मौत के ग़म में माँ बिखलती रही। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br