top
जनशिकायतों में लापरवाही पर डीजीपी सख्त, 10 थानेदार सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए नौ जिलों के 10 थानाध्यक्षों को प्रत्यावर्तित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 27 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने थाने और चौकी स्तर पर शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। प्रत्येक थाने में शीर्ष 10 भूमि विवादों की सूची बनाकर राजस्व विभाग के समन्वय से समाधान कराया जाएगा। यक्ष बीट रिपोर्ट में दर्ज विवादों को भी निगरानी में शामिल किया जाएगा। एसएसपी-एसपी कार्यालयों में प्रतिदिन शिकायतों की निगरानी के लिए डेस्क बनेगी। लंबित शिकायतों की समीक्षा कर तीन दिन के भीतर अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश भी दिए गए।
Read full article on Tarun Mitra