politics
जैसलमेर में इस बार एसटी ओपन से होगा जिला प्रमुख:पिछली बार क्रॉस वोटिंग का फायदा बीजेपी को मिला था
जैसलमेर में एसटी ओपन के लिए जिला प्रमुख सीट रिजर्व की गई है। जिले के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों की लामबंदी और सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। इस बार 21 वार्ड के जिला परिषद् सदस्य मिलकर जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे। जिले में अंतिम प्रकाशन के समय कुल मतदाताओं की संख्या 4,35,429 है, जो अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। क्रॉस वोटिंग से बाजी मार गई थी बीजेपी पिछले चुनावों में स्पष्ट बहुमत के करीब होने के बावजूद कांग्रेस में भीतरघात और क्रॉस वोटिंग का फायदा उठाकर भाजपा के प्रताप सिंह जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे थे। 18 अगस्त को निकलेगी सरपंचों और वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। सरपंच और वार्ड पंचों के एससी, एसटी, ओबीसी, महिला के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी। जबकि जिला कलेक्टर के स्तर पर पंचायत समिति प्रधान पद के आरक्षण के लिए लॉटरी अलग से होगी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी रिजर्वेशन होगा। ये रिजर्वेशन हर कैटेगरी (एससी, एसटी, ओबीसी ) के लिए होगा। ये खबर भी पढ़ें... जैसलमेर नगर परिषद में सभापति पद अनारक्षित:कांग्रेस बोर्ड बचाने की तैयारी में जुटेगी, पिछले चुनाव निर्दलीय ने जीत पार्टी जॉइन की थी जैसलमेर नगरपरिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को सभापति पद की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में जैसलमेर नगर परिषद का सभापति पद इस बार सभापति पद अनारक्षित है। पढ़ें पूरी खबर..
Read full article on Bhaskar