politics
जैसलमेर निकाय-चुनाव में नरावत व हरीश धनदेव को कमान:कांग्रेस ने 45 वार्डों में प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी; चुनावी अभियान तेज
जैसलमेर नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव प्रचार को गति देने के लिए सभी 44 वार्डों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। चुनाव अभियान की पूरी देखरेख के लिए मनोहर सिंह नरावत को जिला प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव के बेटे हरीश धनदेव को सह-प्रभारी बनाया गया है। जिला अध्यक्ष अमरदीन ने सूची जारी करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत के लिए जुटने का निर्देश दिया। घर-घर पहुंचेगी पार्टी की नीतियां जिला अध्यक्ष अमरदीन ने बताया- इस बार नगर परिषद चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतर रही है। वार्ड स्तर पर नियुक्त किए गए सभी प्रभारी और सह-प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत तय करने के लिए काम करेंगे। स्थानीय समस्याओं को उठाने के साथ-साथ पार्टी की जनहित योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रभारियों की घोषणा से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। सभी नियुक्त पदाधिकारी जल्द ही अपने-अपने वार्डों में बैठकें आयोजित कर चुनाव की रणनीति पर काम शुरू करेंगे।
Read full article on Bhaskar