Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

जौनपुर में 3 दिन में सड़कें गड्ढामुक्त करने के निर्देश:डीएम ने बारिश से खराब सड़कों को दुरुस्त करने को कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
जौनपुर में 3 दिन में सड़कें गड्ढामुक्त करने के निर्देश:डीएम ने बारिश से खराब सड़कों को दुरुस्त करने को कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जौनपुर में बारिश से खराब हुई सड़कों को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सोमवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। शाम 6 से 7:30 बजे तक चली बैठक में डीएम ने जिले में चिह्नित सभी गड्ढों को अगले तीन दिन में भरकर सड़कों को चलने लायक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़े तो रात में भी कराएं मरम्मत डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत का काम तेजी से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर गड्ढे भरने और मरम्मत का काम रात में भी कराया जाए। उन्होंने मारुति सुजुकी शोरूम के सामने खराब सड़क को भी तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। सभी अधिशासी अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में सड़कों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और खराब सड़कों को तुरंत चलने योग्य बनाने को कहा। मौके पर जाकर गुणवत्ता की जांच करें अधिकारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से मौके पर जाकर सड़क मरम्मत के काम की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क की स्थिति, मरम्मत की गुणवत्ता और काम की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा। नगर पालिका अधिकारियों को रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क मरम्मत के दौरान और उसके बाद लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा बैठक में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और प्रमुख सड़कों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को खराब सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan