Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

Jaunpur News: अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 September 24, 2026 👁 1 views
Jaunpur News: अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त
अत्याधुनिक मशीनों सहित लाखों के अन्य उपकरण की सुरक्षा पर उठे प्रश्न सीएमएस ने कहा— जानकारी नहीं है, फिलहाल जांच करवाकर देखूंगा अजय पाण्डेय जौनपुर। लाखों के अत्याधुनिक मशीनों सहित अन्य उपकरणों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगते दिख रहे हैं। यह स्थान अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय परिसर में बने शव गृह के बगल में बने भवन का है जो पूरी तरह सोलर पैनल से सुसज्जित है लेकिन उस भवन में लाखों के उपकरण, सर्जिकल बेड, नौजात शिशु रखने हेतु आईसीयू के ऑक्सीजन जार, वालफैन, सीलिंग फैन, आलमारी, ऑक्सीजन प्रेशर मीटर सहित स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित उपकरणों बेतरतीब ढंग से पड़ा है जहां सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। बता दें कि उक्त भवन के चारों दिशा में अन्दर—बाहर जाने के दरवाजे हैं, मगर सभी खुले दिखे, आखिर क्यों? ऐसे में लगता है कि वह सरकारी निधि के धन से ख़रीदा गया है, इसलिये उसकी सुरक्षा के नाम एवं ताला आदि कुछ नहीं है। वहीं स्वयं का कुछ सामान रहता है तो उसकी सुरक्षा अच्छे ढंग से की जाती है। फिलहाल जिम्मेदार बतायें कि क्या इनके निजी धन से खरीदे गये उपकरणों की सुरक्षा इसी तरह करते या उसे बन्द रखते हैं? उस भवन को बंद न रखना क्या चोरों को आमंत्रण देना नहीं है? इस बाबत पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कन्नौजिया ने बताया कि उस भवन में तमाम उपकरण और सामग्री रखे हैं। जब पूछा गया कि उसमें लगा एक दरवाजा बन्द है जबकि शेष खुले क्यों हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम है। बल्कि सुरक्षा की दृष्टि में पीछे की दिवार जो टूटी थी, उसे 8 फिट ऊंची करवा दिया हूँ। अस्पताल की सुरक्षा में गार्ड लगे हुये हैं। जब उनके गॉर्ड की सक्रियता पर प्रश्न किया गया कि पर्चा बनाने में अगर भीड़ हो तो यही गार्ड 20 रूपये लेकर पर्चा बनवा देते है? बताते चलें कि एक दिन एक आरक्षी द्वारा इमरजेंसी में तैनात डाक्टर को गाली—गलौज दिया जा रहा था तो सुरक्षा गार्ड कहां थे? इसी क्रम में सीएमएस ने कई गार्ड मेन गेट पर तैनात रहे हैं जो आने—जाने वालों पर नजर रखते हैं? इस पर अधीक्षक ने हवाला देते हुये बताया कि सभी गार्ड टेंडर पर कम्पनियों द्वारा हैं। चर्चाओं की मानें तो जिस भवन में नवीन उपकरण, सामग्री आदि रखे हैं, उसमें चोरी भी हुई है। इस पर सीएमएस ने बताया कि उसे अस्पताल के एक कर्मचारी सहित हमने चेक किया परन्तु ऐसा कुछ नहीं मिला है। फिलहाल पुनः जांच कर लिया जायेगा।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan