top
Jaunpur News: भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के विरुद्ध 1908वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह
तेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1908वें दिन भी अनवरत जारी रहा। 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा उठाया जा रहा है। इस दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई। इस अवसर पर बसन्त लाल मौर्य, विमल निषाद, विजय प्रताप सिंह, राम नगीना यादव, सजन यादव, अमित निषाद, उदय प्रताप सिंह, डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, नरेन्द्र गिरी, पवन निषाद आदि मौजूद रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid