Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

Jaunpur News: गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
Jaunpur News: गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लाइन बाजार थाने की पुलिस ने पीएसी में तैनात एक जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के असवारा गांव निवासी लकी यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पटीदार सूरज यादव पुत्र लालमन यादव निवासी ग्राम असवारा, थाना गौराबादशाहपुर से उसके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। सूरज यादव इस समय पीएसी 36वीं वाहिनी रामनगर, जिला वाराणसी में नियुक्त है, जिसकी वर्तमान ड्यूटी चौकियां धाम, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर में लगी हुई थी। आरोप है कि बीते 13 अक्टूबर को लकी यादव जब अपने ननिहाल लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां धाम में आया हुआ था। आरोप है कि उसी समय सुबह 09:47 बजे पीएसी का जवान सूरज यादव की नजर पीड़ित लकी यादव पर पड़ी तो पीएसी के जवान सूरज यादव ने अपने मोबाइल नंबर से लकी यादव के मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित लकी का आरोप है कि आरोपी अपने पद व अधिकार का गलत उपयोग कर घमकी दे रहा है। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पीड़ित लकी यादव निवासी असवारा, थाना गौराबादशाहपुर के प्रार्थना पत्र पर पीएसी के जवान सूरज यादव पुत्र लालमन यादव निवासी ग्राम असवारा, थाना गौराबादशाहपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार विनीत राय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल चौकी इंचार्ज चौकियां राम प्रकाश यादव द्वारा की जा रही है।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan