education
Jaunpur News: इन्दौर के 'छात्रों की गूंज' का जमालापुर में हुआ लाइव प्रसारण
सोनू गुप्ता मड़ियाहूं, जौनपुर। इंदौर के ‘भारत जोड़ो मैदान’ में 19 सितंबर को आयोजित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जमालापुर में लाइव प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर संवाद किया। जमालापुर पोस्ट ऑफिस के समीप आयोजित लाइव प्रसारण की व्यवस्था कांग्रेस नेता डॉ. अनित तीर्थराज सिंह की ओर से की गई। इस दौरान क्षेत्र के छात्र, युवा, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि इंदौर में छात्रों के मुद्दों को लेकर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी मड़ियाहूं क्षेत्र के युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से लाइव प्रसारण कराया गया है। शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषय युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन मुद्दों पर छात्रों की भागीदारी जरूरी है। लाइव प्रसारण के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और युवाओं ने इंदौर में चल रहे कार्यक्रम को देखा और राहुल गांधी के संबोधन को सुना। कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को युवाओं से संवाद के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। डॉ. अनित ने कहा कि आने वाले दिनों में मड़ियाहूं क्षेत्र में भी छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संवाद एवं कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
Read full article on Aap Ki Ummid