Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Jaunpur News: जनसुविधाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं: डीएम

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
Jaunpur News: जनसुविधाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं: डीएम
केराकत तहसील में हआ सम्पूर्ण समाधान दिवस विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 266 प्रार्थना पत्रों में से 28 पत्र का हुआ निस्तारण विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में स्थानीय तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, कब्जा, पुलिस, विद्युत, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराते हुए निस्तारण की आख्या समय से उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी के समक्ष निवासी हरदासीपुर पूनम सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से उन्हे जमीन पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व निरीक्षक को प्रकरण का निस्तारण करने करने के निर्देश दिये। मुर्तजाबाद निवासी सुबाष यादव ने बताया कि ग्रामसभा का गडहा आराजी न0 153 को खोदवा कर गन्दा पानी पूर्व की भांति उसमें बहाए, प्रार्थी के घर के सामने न बहाया जाए जिसके लिए समुचित कार्यवाही किए जाने का अुनरोध किया जिसके लिए उन्होंने नायब तहसीलदार को प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिया। बासवारी निवासी मंजु देवी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से दान पत्र के आधार पर निष्पादित अपने अंश पर निर्माण कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में अनुरोध किया कि जिस पर नायब तहसीलदार को प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 266 प्रकरण आये जिसमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष अन्य अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर ऐसे मतदाता जिनका नाम 10 अप्रैल 2026 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में किन्हीं कारणों से सम्मिलित होने से छूट गया है उन मतदाताओं से फार्म-6 भरवाने, मतदाता सूची में विद्यमान किसी प्रविष्टि में कोई संशोधन हो तो फार्म-8 भरवाने एवं मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम विद्यमान निर्वाचक नामावली से अपमार्जन हेतु-7 भरवाने हेतु विशेष कैम्प आयोजित करते हुए जनसामान्य में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया एवं आयोजित कैम्प में प्राप्त होने फार्म-6, 7 एवं 8 का विवरण भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगा राम गौतम, उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह, तहसीलदार सत्य पाल चौहान, विवेक श्रीवास्तव, राजदीप यादव, केराकत कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र पांडेय, चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण कनौजिया सहित अन्य, विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan