Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

Jaunpur News: कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के मुद्दों पर हुई चर्चा

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
Jaunpur News: कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के मुद्दों पर हुई चर्चा
तेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी शाहगंज से शिष्टाचार भेंट किया। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, आमजन की समस्याओं तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारिता की भूमिका पर विचार साझा किये। श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया और प्रशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनता की समस्याओं को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद और आपसी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनहित के कार्यों में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव, वाराणसी मंडल के विधिक सलाहकार सुभाष चंद्र यादव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव, जिला महासचिव हीरामणि गौतम, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, शाहगंज तहसील अध्यक्ष अरुण यादव, तहसील विधिक सलाहकार दयाशंकर यादव एडवोकेट, धर्मेंद्र बिंद, तहसील उपाध्यक्ष सज्जाद आसिफ, तहसील महासचिव मनोज सिंह, ब्लॉक महासचिव अमित कुमार, सुइथाकला ब्लॉक महासचिव रामविलास आदि उपस्थित रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan